Reseña del libro "Paramparagat Sanskriti aur Adhunikta ka Sangam AUSTRIA (en Hindi)"
ऑस्ट्रिया अत्यधिक औद्योगीकृत, विकसित और समृद्धि के हिसाब से दुनिया के शीर्षतम देशों में शुमार है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने लायक है। यहाँ के नागरिकों द्वारा अपनी संस्कृति, अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों का उच्च सम्मान किया जाता है। ऑस्ट्रिया एक समृद्ध, स्थिर और संपन्न देश है। चाहे पर्यावरण की रक्षा हो, चाहे अपनी पुरानी स्थापत्य कला का संरक्षण हो, चाहे जरूरतमंद शरणार्थियों की सहायता की बात हो, महिलाओं के सम्मान का विषय हो, धार्मिक स्वतंत्रता हो या फिर विदेशियों के प्रति प्रेम-आदर का भाव हो, ऑस्ट्रिया की बात ही अलग है। ऑस्ट्रिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है ही, साथ ही इसे शास्त्रीय संगीत के बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है। एक गतिशील अर्थव्यवस्था, विदेशी व्यापार के बड़े केंद्र, आधुनिक औद्योगिक राष्ट्र होने के अलावा यह यूरोप के सबसे नवोन्मेषी देशों में से एक है। यह पुस्तक संक्षेप में ऑस्ट्रिया की संस्कृति, अर्थव्यवस्था, रीति-रिवाज, इतिहास, भूगोल से लेकर वहाँ के पर्यटक स्थलों, शैक्षिक तंत्र, धार्मिक विविधता, भाषा, जैवविविधता, राजनीतिक व&